एनबीसीसी ने समग्र कॉर्पोरेट वेतन पैकेज के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने दिनांक 15 मई, 2026 को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ कंपनी के कर्मचारियों को एक समग्र कॉर्पोरेट वेतन पैकेज (सीएसपी) प्रदान करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर श्री अंजीव कुमार जैन, निदेशक (वित्त), श्री अश्विन पी. कुलकर्णी, उप महाप्रबंधक और दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारीगणों की उपस्थिति में श्रीमती ज्योत्सना रानी मोहाराना, उप महाप्रबंधक (एसबीआई) और श्री संजीव कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.प्र), एनबीसीसी द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

यह करार व्यक्तिगत एवं दुर्घटना बीमा, स्थायी/अस्थायी दिव्यांगता समूह सावधि जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, टॉप-अप सुविधाएं, ऋण सुविधा में छूट आदि सहित वित्तीय सुरक्षा हितलाभ भी प्रदान करता है।