दिल्ली कांग्रेस यमुना बाजार घाट क्षेत्र से लगभग 310 परिवारों की बेदखली को रोकने के लिए हर संभव मदद करेगी-एमसीडी द्वारा घर खाली करने का नोटिस भाजपा की गरीब विरोधी चेहरा उजागर करता है। – देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ यमुना बाजार घाट पर बने 300 से अधिक घरों में आजादी से पहले रहने वालों से मुलाकात की जिन्हें भाजपा की दिल्ली सरकार एनजीटी के आदेश का सहारा लेकर उजाड़ना चाहती है। भाजपा सरकार ने पीड़ियों से 32 घाटों पर रहने वाले लोगों को हटने के लिए 15 दिन का नोटिस पूरी तरह गरीब लोगों को उजाड़ने की प्राथमिक कार्यवाही है, जबकि ये लोग ब्रिटिश काल से यहां रहकर अपनी अजीविका चला रहे है और अब से पहले इन्हें यहां से निकालने का कोई नोटिस नही मिला था।

श्री देवेन्द्र यादव के साथ संगठन महासचिव, श्री अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्री मुदित अग्रवाल, श्री जगजीवन शर्मा, महासिचव डा0 पी0के0 मिश्रा, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल डाबला, अनिरुद्ध शर्मा, गुलफाम, पांडा घाट संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा, अजय कुमार जैन, मुदगिल भी मौजूद थे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने सत्ता संभालते ही झुग्गी झौंपडी कालोनियों में रहने वाले गरीबों को उजाड़ने का काम किया और इसी कार्यवाही का हिस्सा है यमुना बाजार के 300 से परिवारों को घर खाली करने का नोटिस। उन्होंने कहा कि अगर इन लोगों को यहां से उजाड़ दिया तो इन गरीब लोगों के सामने अजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा और यह लोग बेरोजगार हो जाऐंगे जबकि यहां 310 परिवार के हजारो गरीब लोग यमुना से जुड़े रोजगार के सहारे अपनी जीविका चला रहे है। इनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई पूरी तरह प्रभावित होगी और खाने पीने का संकट खड़ा  हो जाएगा।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 15 महीनों में यमुना सफाई में विफल भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए यहां से लोगों को उजाड़ने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए एनजीटी के आदेश को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत नोटिस जारी करके यमुना बाजार घाटों के लोगों को उजाड़ना चाहती है, लेकिन यह बड़ा प्रश्न है कि दिल्ली में कितनी बार बाढ़ आई लेकिन वर्षों से इन्हें उजाड़ा नही गया, सिर्फ कुछ समय के लिए वैकल्पिक इंतजाम करके फिर वहीं वापस आ जाते थे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यमुना बाजार के घाटों पर बसे लोगों को बचाने के लिए दिल्ली कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी और दशकों से रह रहे लोगों के आशियाने को बचाने के लिए अगर कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो वह भी लड़ेगी। श्री यादव ने यमुना बाजार के लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि दिल्ली कांग्रेस यमुना के घाटों पर अजीविका चलाने वाले लोगों को उजड़ने नही देगी।