दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी का झंडा फहराया।

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी का झंडा फहराया और सेवादल के कार्यकर्ताओं के वंदेमातरम को भी गाया गया। इससे पहले श्री यादव कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने सीपीपी चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी की उपस्थिति में झंडा फहराया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक श्री राजेश लिलौठिया, विपिन शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रशासनिक प्रभारी श्री जतिन शर्मा, आर्ब्जवर सी.पी. मित्तल, जगजीवन शर्मा, एडवोकेट सुनील कुमार, लक्ष्मण रावत, शांति स्वरुप, डा0 पी0के0 मिश्रा, ईश्वर बागड़ी, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, निगम पार्षद हाजी जरीफ, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, राजकुमार जैन, धर्मपाल चंदेला, मौहम्मद उस्मान, राजेश यादव, और विरेन्द्र शर्मा, पूर्व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह, जय प्रकाश, अब्दुल वाहिद मुख्य रुप से मौजूद थे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमें मिलकर कांग्रेस विचारधारा, मार्गदर्शन और नीति निर्देशां पर चलकर जन-जन तक पहुॅचना होगा, तभी हम सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, समानता और अधिकार दिलाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से माहौल बिगड़ता जा रहा है, देश के युवाओं को महात्मा गांधी के सत्य और अंहिसा के रास्ते पर चलकर देश को विकास और प्रगति की उॅचाईयों तक पहुॅचाने में अहम भूमिका निभाने की जरुरत है।श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की एक धरोहर है, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद और लाल बहादुर शास्त्री जैसे सरीखे नेताओं ने देश को आजादी दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी थी। आज गरीब विरोधी और पूंजीपतियों को पोषण करने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार लगातार संविधान में बदलाव करके और कांग्रेस के बलिदान के इतिहास को नजरअंदाज करके जो माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, उससे आज की पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन इतिहास का सत्य कभी बदलता नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अन्याय, अत्याचार और हिंसा के खिलाफ सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे को अपना हथियार बनाकर लोकतंत्र, समानता, अखंडता, न्याय और एकजुटता के लिए निरंतर संघर्ष किया है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में हालात बिगड़ते जा रहे है, लोगों ने भाजपा को उम्मीद के साथ सत्ता सौंपी थी, कि पिछले 11 वर्षों से जो संकट और समस्याएं हमेशा के लिए बन गई है उनका कुछ न कुछ निवारण होगा, लेकिन आज दिल्ली की जनता चौतरफा समस्याओं से घिरी हुई परेशान नजर आती है। उन्होंने कहा कि बढ़ते एक्यूआई लेवल को देखकर प्रदूषण से निजात दिलाने की बजाय सरकार आंकड़ां को मेनुपुलेट करने पर ध्यान दे रही है। प्रदूषण को कम करने पर कोई गंभीर प्रयास करने पर ध्यान नही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने कई बार प्रदूषण नियंत्रण के लिए सर्वदलीय बैठक की मांग की है लेकिन सरकार ने इस पर कभी गौर नही किया जबकि पक्ष और विपक्ष मिलकर अगर दिल्ली की जनता की परेशानियों और संकट को दूर करने के लिए चर्चा करेंगी तो प्रदूषण जैसी समस्या का हल निकाला जा सकता है।