भगवान श्री राम का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणाओं से भरा है-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज विजयादशमी के अवसर पर लाल किले की श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल होकर पुतला दहन किया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है।

श्री आदेश गुप्ता ने दशहरा के पावन पर्व पर भगवान श्रीराम से दिल्लीवासियों के स्वास्थ, सुख और समृद्धि की कामना की और कहा कि आज दिल्लीवासियों के सामने सबसे बड़ी समस्या केजरीवाल की भ्रष्टाचारी सरकर है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी के दिन मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जिस तरह से रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की जीत और असत्य पर सत्य की जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दिल्ली की जनता भी एक न एक दिन केजरीवाल की झूठी और भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि वैसी सरकार किसी काम की नहीं जो जनता के बारे में ना सोचें और सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांकक्षा में ही व्यस्त रहें। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन एक प्रेरणास्त्रोत है और उनसे हम धैर्य और एक पथ पर अडिग रहने का गुण भी सीख सकते हैं। भगवान श्रीराम हम सब के प्रेरणास्त्रोत है।

error: Content is protected !!