प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर वाल्मीकि मंदिर जाकर पूजा अर्चना की

नई दिल्ली

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी हमसब के प्रेरणा स्त्रोत हैं जिनका जन्म आश्विन मास की पूर्णिमा को हुआ था और इसी दिन को हिन्दू धर्म कैलेंडर में वाल्मीकि प्रकट उत्सव के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि प्रकट उत्सव सिर्फ वाल्मीकि समाज के लिए ही नहीं बल्कि हम सब के लिए एक विशेष महत्व रखता है। क्योंकि वाल्मीकि एक आदिकवि थे जिनके श्लोकों से सभी प्रेरित होते रहे हैं और यही कारण है कि उन्हें श्लोकों का जनक भी कहा जाता है। आज अगर संपूर्ण देश में अगर भगवान श्री राम के आदर्श हम सब को जोड़ रहे हैं तो इसका श्रेय महर्षि वाल्मीकि को जाता है।

आज वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य पर दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आदेश गुप्ता ने वाल्मीकि के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि वाल्मीकि प्रचेता के पुत्र थे और पुराणों के अनुसार प्रचेता ब्रह्मा जी के पुत्र थे। महर्षि वाल्मीकि के बचपन की कई सारी द्वंत कथाएं प्रचलित है। उन्होंने कहा कि कि वाल्मीकि के बारे में तो यह भी कहा जाता है कि बचपन में उन्हें एक भीलनी ने चुरा लिया था फिर भील जाति में ही उनका पालन पोषण हुआ। कई वर्षो तक ध्यान एवम तपस्या करने के बाद राम नाम का जप करना शुरु कर दिया। फिर उन्होंने ब्रह्मा जी को अपनी तपस्या से खुश किया और उन्हें महर्षि वाल्मीकि नाम और ज्ञान की प्राप्ति हुई। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्या, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल, प्रदेश मोर्चा सह-प्रभारी श्री छत्रपाल सिंह और प्रदेश मोर्चा महामंत्री श्री कर्मवीर चंदेल उपस्थित थे।

वही वाल्मीकि आश्रम नेहरू पार्क चाणक्य पुरी एक अन्य कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता सहित श्री स्वामी विवेक नाथ महाराज, श्री रुपेश मेहरा, श्री अनिल कुमार, प्रोफेसर आरती एवं प्रोफेसर सुमित, श्री दीपक कुमार एवं श्री अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!