जिले में आज आयोजित होगा अंतराल दिवस

अलीगढ़

•परिवार नियोजन में नवीन गर्भनिरोधक साधनों की रहेगी भूमिका
•निःशुल्क लें नवीन गर्भनिरोधक अंतरा व छाया का लाभ: एसीएमओ

अनचाहे गर्भ से मुक्ति व बच्चों में तीन वर्ष के अंतर हेतु विकल्प के तौर पर कई अस्थाई गर्भ निरोधक साधन मौजूद हैं। इसमें नवीन अस्थाई गर्भ निरोधक साधन अंतरा व छाया बेहतर विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। इसके अधिकतम इस्तेमाल को सुनिश्चित कराने के लिए जिले में प्रत्येक गुरुवार अंतराल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर अन्य साधनों के साथ नवीन अस्थायी साधन अंतरा व छाया की निशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। यह जानकारी नोडल अधिकारी परिवार नियोजन (एसीएमओ) डॉ. राहुल शर्मा ने दी।

नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार इच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य इकाई पर पहुंच कर परिवार नियोजन की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। साथ ही दिवस के आयोजन के दौरान गर्भ निरोधक से संबंधित शंकाओं का समाधान भी पा सकते है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन सबसे प्रभावी, सुरक्षित, विश्वसनीय, आसान, सहज, गोपनीय, नवीनतम गर्भनिरोधक है। इसकी प्रभावशीलता 99.7% तक होती है। यह बिल्कुल सुरक्षित गर्भ निरोधक साधन है। अंतरा इंजेक्शन से स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। यह गर्भाशय के कैंसर से बचाव भी करता है साथ ही महिलाओं का हीमोग्लोबिन भी अच्छा हो जाता है।
इसके अलावा नॉन हार्मोनल गोली छाया भी परिवार नियोजन के अस्थाई साधन का एक विश्वसनीय विकल्प है। यह गोली बहुत ही प्रभावी है, सप्ताह में दो गोली यानि महीने में सिर्फ 8 गोली लेने की ही जरूरत होती है। और यदि आप तीन महीने के बाद भी इस गोली को लेना जारी रखते हैं तो चौथे महीने से सप्ताह में सिर्फ एक गोली यानि महीने में सिर्फ 4 गोली लेने की जरूरत होगी।

सीनियर वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि जनपद में इस वर्ष अप्रैल से अब तक 8,255 अंतरा इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। साथ ही करीब 16,546 छाया गोली वितरित की जा चुकी हैं।

error: Content is protected !!