पूछताछ करने पर सत्येन्द्र जैन की यार्दास्त खो जाती है, लेकिन गवाहों को प्रभावित करते समय सब याद आ जाता है-मनोज तिवारी

नई दिल्ली

हवाला आरोपों में जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन के जेल के भीतर गवाहों से मुलाकात पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सत्येन्द्र जैन को तुरंत बर्खास्त करने और उन्हें किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। एक संवाददाता सम्मेलन में श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों को दिल्ली के लोगों ने दिल्ली की सत्ता सौंपी थी, जिन लोगों को रक्षक बनाया था, वही भक्षक बन गए। उन्होंने कहा कि एक मंत्री जो मनीलाउंड्रिंग केस में पिछले 6 महीने से जेल में बंद है, जोकि केजरीवाल जी के बहुत ही खास हैं, उनके कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य हैं। वो अभी भी केजरीवाल सरकार में मंत्री पद पर बरकरार हैं। वो जेल से ही मंत्रालय चला रहे हैं। पत्रकार सम्मेलन में प्रवक्ता श्री आदित्य झा एवं श्री यासिर जिलानी उपस्थित थे।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि कोर्ट में सत्येन्द्र जैन कहते हैं कि उनकी यार्दास्त चली गई है, लेकिन जेल में वो मुख्य गवाहों से मिलते हैं और उनको प्रभावित करने का काम करते हैं। कोर्ट की कार्रवाही चल रही है। ऐसे में एक अपराधी मुख्य गवाहों को बुलाकर उनसे मिल रहा है, ये बहुत ही गंभीर मामला है। अखबारों में रिपोर्ट छपी है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन ने गवाहों से मीटिंग कर रहे हैं, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और घर का खाना खा रहे हैं। इसके बकायदा सीसीटीवी फुटेज भी आ चुके हैं। ईडी ने इसके लिए हलफनामा भी कोर्ट में जमा कराया है। ईडी ने कोर्ट में वीडियो फुटेज भी जमाया कराई है।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक अपराधी को जेल जाने पर भी बर्खास्त नहीं किया, दूसरी ओर यही मंत्री पूछताछ में अपनी यार्दास्त खोने का बहाना बनाने लगते हैं।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ये मांग करती है कि इन सबूतों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सत्येन्द्र जैन को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा इस मांग को लेकर पार्टी आंदोलन भी चलाएगी।

इसी मुद्दे पर पूर्वी दिल्ली के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि वैसे तो दिल्ली में सात मंत्री होते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार में एक ओर मंत्रालय बढ़ गया है, जोकि लूट मनी मंत्रालय है। आज जो जानकारी सामने आई है, वो आंखे खोलने वाली है, आप सोचिए कि एक व्यक्ति जो जेल में गवाहों से मीटिंग कर रहा है। एक व्यक्ति जो जेल में है, उसको न्यायालय भी राहत नहीं दे रही। वो सरकार में जेल मंत्री भी है, लेकिन अरविंद केजरीवाल उसको मंत्री पद से नहीं हटाते, क्योंकि वो अरविंद केजरीवाल का मनी मैनेजमेंट करते हैं।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि वो एक हवाला कारोबारी है, फेक-फर्जी कंपनी चलाता है, जेल के अंदर है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री सतेंद्र जैन पर कोई कार्रवाई नहीं करते। इसका मतलब तो यही है कि जबतक बचा सकते हैं तो बचाएंगे, क्योंकि सत्येन्द्र जैन वो तोते हैं, जिसमें अरविंद केजरीवाल की जान बस्ती है।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि, ईडी ने माननीय न्यायालय को बता दिया है कि गवाहों से मिलने के लिए इनकी (सत्येन्द्र जैन) यार्दास्त वापस आ जाती है, लेकिन जैसे ही पूछताछ के लिए जाते हैं, तो वो सबकुछ भूल जाते हैं। मैं समझता हूं कि सतेंद्र जैन ना इन भ्रष्टाचारों में लिप्त हैं, बल्कि वो साक्ष्य मिटाने का काम भी कर रहे है।

error: Content is protected !!