दिल्ली की जनता हर काम के लिए केजरीवाल के भ्रष्टाचारी मंत्रियों का शिकार हो रही है-आदेश गुप्ता

दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज हर घर संपर्क अभियान के तहत आज राजेन्द्र नगर मंडल में हर घर जनसंपर्क किया। श्री गुप्ता ने कहा कि एक ओर भाजपा शासित निगम जनता को सुविधा पहुंचाने के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण करती है, कबाड़ से कंचन का सफर तय करती है। वहीं दूसरी ओर केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता शराब में घूसखोरी है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार हिसाब मांग रही है लेकिन आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुजरात और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। उन्हें ना तो दिल्ली वालों की सुख सुविधा को और ना ही सरकारी विभागों में किये जा रही लापरवाही पर लगाम है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार में ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसे केजरीवाल ने लूटा नहीं है। जिस दिल्लीवासियों के टेक्स के पैसों से केजरीवाल राजनीति पर्यटन में व्यस्त है। आज जिस तरह से दिल्ली की जनता हर काम के लिए दिल्ली के भ्रष्टाचारी मंत्रियों का शिकार हो रही है, लेकिन ईमानदारी का चोला पहने केजरीवाल जेल के अंदर भी अपने मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को सह देकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं।

श्री आदेश गुप्ता ने मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सभी राज्यों की जनता लगातार केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठा रही है, लेकिन दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जिसने केंद्र सरकार की योजनाओं को भी रोक दिया है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता के लिए ना कोई योजना लेकर आते हैं और ना ही उन्हें कोई योजना का लाभ उठाने देते हैं। आज प्रदेश की जनता दिल्ली की सत्ता केजरीवाल जैसे नेता के हाथ में देकर पछता रही है।

error: Content is protected !!