कांग्रेस एमसीडी बनाऐगी‘‘मेरी चमकती दिल्ली,मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली’’,शीला दीक्षित वाली दिल्ली।-चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के  नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों एवं कॉआर्डिनेटरों, सेल एवं विभागों के चेयरमैनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित बुलाई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गंभीर चर्चा की।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 4 दिसम्बर होने का विगुल बच चुका है। दिल्ली कांग्रेस निगम का चुनाव प्रदूषित दिल्ली बनाम चमकती दिल्ली के नारे के साथ लड़ेगी, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने रुपरेखा पूरी तरह तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की हवा, पानी, शहर, समाज और राजनीति सभी को प्रदूषित कर दिया है, जिसको हमें दिल्ली के मतदाताओं के समक्ष उजागर करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एम.सी.डी. को मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट बना दिया है, एम.सी.डी. के कुप्रबंधन और गैर जिम्मेदाराना प्रशासनिक व्यवस्था के कारण राजधानी में मलेरियां, चिकुनगुनिया और डेंगू दिल्ली की पहचान बन चुकी है। काग्रेस एम.सी.डी. को स्वच्छ, गंदगी मुक्त, चमकती दिल्ली के रुप में पहचान देगी।

चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली की जनता से अपील की कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो आपसे वोट मांगेंगी, आपने भाजपा से 15 वर्षों के भ्रष्टाचार, दिल्ली में कूड़े के ढेरों और आम आदमी पार्टी से 8 वर्षों में दिल्ली को बेहाल करने का हिसाब मांगना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में 15 वर्षों के शासन में दिल्ली का जो विकास किया था उसे आपको याद करके 4 दिसम्बर को कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली को एक बार फिर बनाऐगी ‘‘मेरी चमकती दिल्ली, मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली’’, शीला दीक्षित वाली दिल्ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली वालों का दिल जीता है अब दिल्ली भी जीतेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हमें दिल्लीवासियों को केजरीवाल सरकार और भाजपा की नाकामियों को बताना है, जिसका घर-घर, गली मौहल्ले, बाजारों, हर नुक्कड़ और कौने तक प्रचार करके दिल्ली को जागरुक करना है कि कांग्रेस ही दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ्य, विकसित और मजबूत शहर बना सकती है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा ने 15 वर्षों के भ्रष्ट शासन में दिल्ली के कूड़े ढेरो, गंदगी भरी दिल्ली बना दी है वहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को प्रदूषण में नम्बर-1, नशे में नम्बर-1, बेरोजगारी में नम्बर-1, महंगाई में नम्बर-1, भ्रष्टाचार में नम्बर-1, आर्थिक अस्थिरता में नम्बर-1, संक्रमण में नम्बर-1, विज्ञापन में नम्बर-1 की राजधानी बनाकर रख दिया है, जिसको दिल्लीवासियों को बताना है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को निकालने की जरुरत इसलिए पड़ी क्योंकि पिछले 8 वर्षों में देश में बिगड़ती आर्थिक असमानता, आसमान छूती,  महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों पर बढ़ते कर्ज, सामाजिक अस्थिरता, धर्म, जाति, प्रांत, भाषा पर बांटने की नीतियों जैसी उत्पन्न समस्याओं से मौजूदा केन्द्र की भाजपा के कार्यकाल में पूरा देश संकट की स्थिति में जी रहा है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद देशवासियों को इन समस्याओं छुटकारा मिलने की एक उम्मीद जागी है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा दिसम्बर के मध्य में दिल्ली में प्रवेश करेगी, जिसके भव्य स्वागत की तैयारियों के लिए हमें अभी योजना बनानी है, जिन-जिन क्षेत्रों से यह यात्रा निकलेगी उसके अनुसार दिल्ली कांग्रेस पूरे रास्ते पर योजनाबद्ध इंतजाम करेगी।

error: Content is protected !!