भाजपा प्रत्याशियों ने जीत के संकल्प के साथ दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

नई दिल्ली

नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी वार्ड प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के बीच आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आईटीओ पहुंचकर दिल्ली नगर निगम के उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। आईटीओ स्थित नामाकंन कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तेजराम फोर, दीपाली कपूर, मनीका निश्चल और आयुषी तिवारी मौजूद थे। श्री आदेश गुप्ता ने इस दौरान कहा कि दिल्ली में भाजपा नगर निगम में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी हैं। वो लगातार घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं। साथ ही काम के नाम पर विज्ञापन ही करते जा रहे हैं। इससे आम लोगों को काफी नाराजगी है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में गरीबों को मकान, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, पेरीफेरल रोड़ और मुफ्त वैक्सीन, राशन और रसोई सिलेंडर से लोग काफी खुश है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत जय पांडा ने आज पूसा इंस्टिटयूट जाकर मोती नगर एवं राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्रों के सभी 6 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री पांडा ने कहा कि दिल्ली की जनता इस चुनाव में खोखले प्रचार से प्रभावित नहीं होगी और भाजपा नगर निगम में अपने विगत कार्यकाल के काम के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली के गरीबों के लिए किए जा रहे कार्य के बल पर चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी।

दिल्ली भाजपा सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर ने आज जाम नगर में  वार्ड प्रत्याशियों को आगामी निगम चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को बराबर का हक दिया है और यही कारण है कि आज दिल्ली नगर निगम चुनाव में आधे से अधिक महिलाओं को देकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि अगर दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास को अपनाने की जरुरत है।

दिल्ली भाजपा के निगम चुनाव प्रभारी श्री आशीष सूद ने जनकपुरी विधानसभा के वार्ड के प्रत्याशियों का नामांकन पोशंगीपुर सरकारी स्कूल में कराया। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के विधायकों के भ्रष्टाचार से त्रस्त है और उसने निवर्तमान आम आदमी पार्टी के पार्षदों के भी निकम्मेपन को भी देख लिया है और यही कारण है कि दिल्ली की जनता एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताकर उसे चौथी बार विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज लाजपतनगर, आर के पुरम और बदरपुर विधानसभा के वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होकर सबको बधाई दी है और साथ ही कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा को चौथी बार निगम में चुनाव जीताएगी और एक बार फिर से सेवा का मौका देगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने आज नंद नगरी डीएम कार्यालय में भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, उसके खोखले वायदों एवं प्रचार के साथ ही अकर्मण्यता से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के सभी प्रत्याशी अंतिम मतदाता से मिलकर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता पर चर्चा करेंगे तो वह पाएंगे कि 4 दिसंबर को दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को पराजित करेगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी प्रत्याशियों के एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय नई दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में सम्मलित हुऐ और कहा लोगों में भाजपा के प्रति गजब उत्साह है और हमे चौथी बार लगातार निगम सेवा के लियें चुनेंगे।

आज भाजपा के सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा में पहुंचकर अपने वार्ड प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होकर उन्हें अग्रीम जीत की बधाई दी है। आज हुए नामांकन में प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री हर्ष मलहोत्रा, श्री दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक श्री अभय वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, श्री राजन तिवारी, श्री अशोक गोयल देवराहा, श्री राजीव बब्बर, श्री सुनील यादव सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होकर उन्हें बधाई दी है।

error: Content is protected !!