भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2021-22” शीर्षक से अपने सांख्यिकीय प्रकाशन के सातवें संस्करण को जारी किया। इस प्रकाशन के माध्यम से, भारतीय रिज़र्व बैंक भारत की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक आंकड़ों का प्रसार करता है।
यह प्रकाशन 1951 से 2021-22 तक की विभिन्न समया वधियों में भारतीय राज्यों में सामाजिक-जनसांख्यिकी, राज्य घरेलू उत्पाद, कृषि, मूल्य और मजदूरी, उद्योग, बुनियादी ढांचा, बैंकिंग और वित्तीय संकेतकों पर उप-राष्ट्रीय आंकड़ों को शामिल करता है। हैंडबुक के वर्तमान संस्करण में, दो नए खंड अर्थात स्वास्थ्य और पर्यावरण को प्रस्तुत किया गया है।
मौजूदा आंकड़ों की श्रृंखला के अद्यतन के अलावा, निम्नलिखित संकेतकों पर 9 नई तालिकाएँ शामिल की गई हैं:
सामाजिक और जनसांख्यिकीय संकेतक
राज्यवार मातृ मृत्यु अनुपात, 1999-01 से 2017-19; और राज्यवार कुल प्रजनन दर, 2003 से 2020।
स्वास्थ्य
राज्य-वार 6-59 महीने के बच्चे जो रक्तहीनता से पीड़ित (एनीमिक) हैं, 2005-06 से 2019-21; और राज्यवार 15-49 वर्ष की गर्भवती महिलाएं जो एनीमिक हैं, 1998-99 से 2019-21।
कृषि
राज्यवार शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) क्षमता, 2015-2021।
पर्यावरण
राज्यवार वनावरण क्षेत्र, 1987 से 2021; और
राज्यवार वृक्षावरण, 2001 से 2021।
बुनियादी ढांचा
ग्रिड इंटरएक्टिव रिन्यूएबल पावर की राज्यवार कुल स्थापित क्षमता, 2007 से 2021।
राजकोषीय
राज्य सरकारों की राज्यवार बकाया गारंटियां, 2008 से 2022।
हैंडबुक का इलेक्ट्रॉनिक रूप www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।