आदेश गुप्ता की चुनौती पर झडौदा नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता की चुनौती पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झड़ौदा नहीं पहुंचे। श्री आदेश गुप्ता ने कल अरविंद केजरीवाल को किसने कितने काम किए हैं, उसपर बहस और काम गिनवाने की चुनौती दी थी।

झडौदा पहुंचने पर श्री आदेश गुप्ता ने वहां आधा घंटा इंतज़ार करने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी और उनके मुखिया अरविंद केजरीवाल की आदत है कि वो किसी पर कोई भी इल्जाम लगा देते हैं, वो भी बिना कुछ जाने। इसके लिए कई बार उन्हें कई लोगों से माफी भी मांगनी पड़ती है। वो कह रहे हैं कि निगम में भाजपा अपने काम गिनवाएं, हम यहां काम गिनवाने के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल यहां से गायब है, क्योंकि उनकी झूठ बोलने की आदत है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल जी से अगर दो काम पूछ लिए जाएं तो वो कहने लगते हैं कि उन्हें गाली दी जा रही है। असली बात ये है कि उन्होंने काम की बजाए सिर्फ भ्रष्टाचार करना है। उन्होंने हर काम में सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है।

उन्होंने लूट का एक बढ़िया मॉडल तैयार किया, जिसमें वो बिजली के आधे दाम करने के नाम पर लोगों को 600 रुपये महीने की छूट देते हैं और बिजली कंपनियों से मिलकर खुद ढाई हज़ार करोड़ रुपये कमा लेते हैं।

इसी तरह पानी के बिल को कम करने का वादा करते हैं और जो दिल्ली जल बोर्ड 500 करोड़ रुपये के फायदे में था, उसमें से 40 हज़ार करोड़ रुपये की लूट लेते हैं। ख़ास बात ये है कि जब इसके ऑडिट की मांग भाजपा करती है तो वो इसे गाली बताने लगते हैं। जब हम उनसे पूछते हैं कि दिल्ली की गलियों में शराब के ठेके क्यों खोल रहे हो, तो वो कहने लगते हैं कि भाजपा गाली दे रही है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दूसरी ओर भाजपा ने निगम में एमसीडी ने वर्ल्ड क्लास स्कूल बनवा दिए। आज दिल्ली की हर गली से कूड़ा उठ रहा है। हमने दिल्ली में कूड़े से बिजली बनाने के चार पावर प्लांट लगा दिए हैं। इनमें 100 मेगावाट बिजली बन रही है। हमने पूरी दिल्ली के निगम के इलाकों में एलईडी लाइटें लगवा दी है।

error: Content is protected !!