हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल और ड्रैगन बोट महासंघ के अध्यक्ष राष्ट्रीय विनोद शर्मा ने किया शुभारंभ

दिल्ली/चंडीगढ़

शुक्रवार को चंडीगढ़ की सुखना लेक पर 10 वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता शुरू हो गई। ड्रैगन बोट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संजीव कौशल और विनोद शर्मा ने सबसे पहले खिलाड़ियों से परिचय किया और विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद अपना संबोधन रखा। इससे पहले विनोद शर्मा ने संजीव कौशल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
देश भर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे लगभग 500 खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए संजीव कौशल ने कहा कि हमारा देश और हमारा प्रदेश खेलों में लगातार पहले के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने तो दुनियां भर में देश का नाम रोशन किया है। कौशल ने कहा कि ड्रैगन बोट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में यह खेल भी तेजी से आगे आ रहा है। जिस तरह से इसके प्रति युवाओं में रुचि दिखाई दे रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि विनोद शर्मा के नेतृत्व में ड्रैगन बोट का भविष्य हमारे देश में उज्ज्वल है।
हरियाणा के मुख्य सचिव ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब आदि विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों और राज्य संघ प्रतिनिधियों से अपील की कि इस खेल को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। इसकी ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिता कराई जाएं। जितनी ज्यादा प्रतियोगिता होंगी, उतना ड्रैगन बोट के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा ने भी कहा कि भारत अब इस खेल में लगातार आगे बढ़ रहा है। युवा आगे आ रहे हैं। उनमें इसको लेकर जुनून देखने को मिल रहा है, जो कि ड्रैगन बोट के बेहतर भविष्य की ओर इशारा करता है।
विनोद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शर्मा ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में ड्रैगन बोट की ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बेहतर खिलाड़ी सामने आ रहे हैं, जिससे इस खेल में भविष्य सुनहरी दिखाई देता है। महासंघ का हरेक प्रतिनिधि जी-जान से मेहनतकर रहा है।
इस मौके पर संजीव कौशल और विनोद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय करते समय अपने स्कूल और कालेज समय की यादें को भी सबसे साझा किया। ड्रेगन बोट महासंघ के महासचिव विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कंबोज, उपाध्यक्ष राजकमल ढांडा और पंजाब ड्रेगन बोट संघ की महासचिव श्री मति कृष्णा कंबोज ने अपना आभार उद्बोधन रखा।  वेस्ट बंगाल से कार्तिक, छत्तीसगढ़ से भरतलाल , राजस्थान से सरदार सिंह, मध्यप्रदेश से संजय रनवारे, उत्तर प्रदेश से संध्या राणा तथा भिन्न भिन्न राज्यों से ड्रेगन बोट सचिव उपस्थित थे।

error: Content is protected !!