हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा शुक्रवार को शहर के द पैराडाइज रिसोर्ट परिसर में कार्यकर्ता वार्षिक मिलन-सह- ई रिपोर्ट कार्ड-2022 विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और विशिष्ट अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, नगर निगम अध्यक्ष रोशनी तिर्की, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रो.के.पी.शर्मा, कटकमदाग जिप सदस्य जीतन राम, कटकमसांडी जिप सदस्य मंजू नंदिनी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए ।
समारोह की शुरूआत भाजपा विधायक दल के सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अन्य अतिथियों का पारंपारिक रीति- रिवाज से क्षेत्र की आदिवासी बहनों की नृत्य टोली द्वारा सामुहिक नृत्य एवं स्वागत गान के साथ किया गया। जिसके बाद सभी अतिथियों का सामूहिक रूप से सभी सदर विधायक प्रतिनिधियों और सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों के द्वारा सामूहिक रूप से 51 किलो का विशाल माला पहनाकर और फिर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा बाबूलाल मरांडी को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। अन्य अतिथियों का बारी- बारी से भाजपा नेताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद बाबूलाल मरांडी ने डिजिटली कंप्यूटर से क्लिक कर विधायक मनीष जायसवाल के साल- 2022 के सेवा कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करती सेवा पुस्तिका 2022 के ई- रिपोर्ट कार्ड का विमोचन विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया। जिसे उपस्थित हजारों लोगों ने बड़े ही बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इस रिर्पोट कार्ड का विस्तार से लोगों को बारीकी से हरेक कार्यों को रखा। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। ताकि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व प्रदान किया है उसके निर्वहन में हुए जनता की अदालत में कितना सक्षम होते हैं इसका आकलन हो सके। उन्होंने कहा की साल 2016 से प्रत्येक वर्ष मैं अपनी रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत करता रहा हूं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए साल 2022 के संघर्षों और सेवा की गाथा से परिपूर्ण अपनी रिपोर्ट कार्ड आपके समक्ष प्रस्तुत करता हूं। अपने रिपोर्ट रखते हुए उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत कोरोना के आखिरी लड़ाई के साथ हुई जिसमें हमने पूरी तन्मयता से कार्य किया। जिसके बाद लगातार 80 दिनों तक निरंतर हजारीबाग में ध्वस्त बिजली व्यवस्था के विरुद्ध सड़क से सदन तक आंदोलनरत रहा, बरही के स्व.रूपेश पांडेय और दुमका की स्व.अंकिता सिंह के न्याय की लड़ाई लड़ी, रामनवमी और सरहुल जुलूस की अनुमति की मांग को लेकर सड़क से सदन तक मशक्कत किया, रामनवमी के अखाड़ा धारियों के बीच झंडा लाठी और तलवार भेंट किया, हर एक जरूरतमंद के लिए दिन हो या रात सदैव तत्पर रहा, हजारीबाग सहित प्रदेश के अन्य प्रभावित जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए आंदोलनरत रहा, सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए सावन माह में प्रत्येक शिवालयों में रुद्राभिषेक कराया, राष्ट्रीयता की भावना को हर जन्म में जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाया और क्षेत्र के हर एक दर तक तिरंगा पहुंचाया, युवाओं में खेल की भावना को जागृत करने के लिए नमो फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 के माध्यम से करीब 600 टीमों का अलग-अलग क्षेत्र में टूर्नामेंट कराया और करीब 7 हज़ार खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी भेंट किया। दर्जनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए टाइल्स सीमेंट भेंट किया एवं प्रतिमा दान किया। हजारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग और हजारीबाग में हवाई अड्डा के निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से उठाई और हजारीबाग के हर एक जन समस्या को अपने स्तर से निराकरण करते हुए क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग पहुंचाया। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जब आपने पहली बार मुझे विधायक चुनाव तो कई चुनौतियों का सामना करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक लंबी लकीर खींचने का हमने प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मेरा आने वाला वर्ष भी आपके सहयोग से कर्म और सेवा के बदौलत मानवता और जरूरतमंदों को समर्पित होगा और हजारीबाग को विकास के क्षेत्र में एक नए मुकाम की ओर अग्रसर करने का प्रयास करूंगा ।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विधायक मनीष जायसवाल के निरंतर सफलतम 8 वर्ष बतौर विधायक पूरे करने के लिए बधाई दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वास्तव में उन्होंने प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत कर मिसाल कायम किया है। इनकी रिपोर्ट कार्ड हरेक वर्ष हम तक भी पहुंची है और आज रिपोर्ट कार्ड विमोचन के अवसर पर उपस्थित होकर मुझे गर्व हो रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं और जनता को अवगत कराने के लिए भी विधायक मनीष जायसवाल ने एक पुस्तक लिखा है जो जनहित में बेहद कारगर है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधायक मनीष जायसवाल के दिलों में हमेशा क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के लोगों की चिंता होती है, इनसे जब भी हम मिलते हैं मुझे यह एहसास होता है। जन समस्याओं को लेकर जिस मुखरता से विधायक मनीष जायसवाल सदन में गूंजते हैं वह किसी से छिपा नहीं है। तकनीकी युग में हरेक पल का रिपोर्ट कार्ड बखूबी विधायक मनीष जायसवाल जनता को प्रस्तुत करते हैं। झारखंड की हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा वर्तमान में सत्ता में नहीं है लेकिन जिनके हाथों में सत्ता है वो सत्ता को काम करने का नहीं बल्कि कमाने का माध्यम बना लिए हैं झारखंड की जनता को बधाल छोड़ दिए हैं। हेमंत सरकार के 3 साल में झारखंड में खनिज संपदा तो छोड़ दीजिए सरकार बालू से भी तेल निकाल रही है। झारखंड देश का पहला प्रदेश है जहां के मुख्यमंत्री उद्योग मंत्री हैं और साथ में खनन मंत्री भी। मुख्यमंत्री खुद अपने नाम से खनन पट्टा लेते हैं तो अपनी पत्नी के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में जमीन ले लेते हैं। सरकार के मंत्री और मंत्रियों के दलाल मालामाल हैं। विकास बिल्कुल ठप्प है, गरीबों के लिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना 5 केजी अतिरिक्त राशन भी समय पर गरीब को नहीं मिल रहा है, स्वास्थ्य, शिक्षा का बुरा हाल है, रोज़गार के लिए युवा सड़क पर हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मेरी राजनीतिक समय अत्यधिक संथाल परगना में बीती है बावजूद इसके जब से हजारीबाग को देखता हूं तरस आती है। हजारीबाग बेहद सुंदर शहर है और इसमें बोकारो और टाटा को भी मात देने की असीम क्षमता है। बस जरूरत है तो एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर वातावरण बनाने की। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ कर हजारीबाग को बड़े शहरों के तर्ज़ पर मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है। उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2024 आने वाला है अब महज साडे 11 महीने बचे हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अब विश्राम का नहीं बल्कि परिश्रम करने का समय है ताकि 2024 में जब चुनाव हो तो देश के साथ झारखंड में भी भाजपा की सरकार बने इसके लिए हमें अपनी पूरी क्षमता झोंक देनी है। जनता तक सरकार की एक-एक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है, तभी हम मिशन 2024 को कामयाब कर सकेंगे।
बरही विधायक मनोज यादव ने सदर विधायक मनीष जायसवाल को जननेता बताते हुए कहा कि जनता से गहरा लगाव और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देखते ही बनती है। प्रो. के.पी.शर्मा ने भी विधायक मनीष जायसवाल को भविष्य में ओर बेहतर करने को प्रेरित किया एवं कई अहम सुझाव भी दिए। स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने विधायक मनीष जायसवाल को विकास पुरुष कहते हुए मानव सेवा का मिसाल बताया। कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पति ओझा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल मिश्रा ने किया ।
मौके पर विशेष रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजयुमो अध्यक्ष विकास सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तनवीर अहमद, एसटी मोर्चा अध्यक्ष महेश तिग्गा, भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार कुशवाहा, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, अभिमन्यु प्रसाद, बटेश्वर प्रसाद मेहता, विनोद झुनझुनवाला, प्रो.सुबोध सिंह शिवगीत, विवेकानंद सिंह, संवारमल अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, रमेश ठाकुर, कटकमसंडी संगीता देवी, दारू प्रमुख ,अर्जुन साव, उज्जवल दास, रमेश हेंब्रम, टोनी जैन, शंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, दामोदर सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार, पंकज गुप्ता, कटकमसांडी मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, रीतलाल यादव, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, दारू मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, सदर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, रणधीर पांडेय, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर आनन्द देव, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, नारायण गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, विजय कुमार, अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, बालदेव बाबू, बंटी तिवारी, आशीष सोनी, इन्द्रनारायण कुशवाहा, शिवपाल यादव, अन्नू लाल, ज्योत्सना देवी, लीलावती देवी, सोनी देवी, पूनम चौधरी, विजुल देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।