नगर निगम के गेट पर 120 Km रफ्तार पर टक्कर

सहारनपुर के सहायक नगर आयुक्त कार के अंदर थे; कार छोड़कर ड्राइवर भागा

सहारनपुर नगर निगम के गेट पर बड़ा हादसा हो गया। एक स्विफ्ट डिजायर कार करीब 120 Km की रफ्तार पर सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में अधिकारी के साथ, सहायक अभियंता, होमगार्ड और ड्राइवर चोटिल हुए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर स्विफ्ट डिजायर कार छोड़कर भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सहारनपुर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम फिल्ड से अपने ऑफिस वापस लौट रहे थे। उसके पास सरकारी गाड़ी थी। इसमें सहायक अभियंता दानिश हैदर नकवी, ड्राइवर मेहता के अलावा होमगार्ड शराफत बैठे थे।

CCTV में गेट से अंदर गाड़ी बहुत धीमी गति से आती दिख रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज गति से आकर उनकी गाड़ी में टकरा जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट डिजायर आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी भी एक साइड से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता, ड्राइवर मेहता के अलावा होमगार्ड को चोट आईं हैं।

दुर्घटना की आवाज सुनते ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी गेट की ओर दौड़ पड़ते हैं। घायल अधिकारी और कर्मचारियों को जिला अस्पताल लाया गया है। सहायक अभियंता दानिश हैदर नकवी के सिर में चोट आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि सहायक नगर आयुक्त के अभी फिलहाल सामान्य चोट है।

error: Content is protected !!