भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बंगाली मार्किट तो प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पहाड़गंज में “एक बार फिर से भाजपा सरकार“ दीवार पेंटिंग अभियान शुरू किया और कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनायें

सभी बूथ समितियों सहित लगभग 14000 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर दिल्ली में प्रदेश कार्यालय सहित सैकड़ों स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह विधूड़ी सहित पार्टी सांसदों, विधायकों और नेताओं ने पार्टी ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर शुभकामनाऐ दी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी 13649 बूथ समितियों सहित लगभग 14000 स्थानों पर सामूहिक रूप से स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश टी.वी. पर सुना।

प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुऐ तो प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन सहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री का संदेश सुना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली की बंगाली मार्किट में पार्टी के 2024 से जुड़े “एक बार फिर से भाजपा सरकार“ दीवार पेंटिंग अभियान को शुरू किया और कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दीं। प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने पहाड़गंज में एक दीवार पर “एक बार फिर से भाजपा सरकार“ लिखकर पार्टी के 2024 चुनाव से जुड़े दीवार पेंटिंग अभियान “एक बार फिर से भाजपा सरकार“ को शुरू किया और एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर बधाई दी। इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर, करोल बाग जिला अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, पार्षद श्री मनीष चड्डा, प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग सह-प्रमुख श्री विक्रम मित्तल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा भारत माता की सेवा को समर्पित पार्टी है जो ना किसी एक जाति से जुड़ी है ना एक क्षेत्र से इसीलिए आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। श्री सचदेवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा हमें अगले एक साल ना थकना ना रूकना है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश एवं कार्यक्रमों के लाभ पहुंचा कर 2024 चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है। आज प्रातः प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह विधूड़ी ने प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन की उपस्थिति में पार्टी ध्वज फहराया और एकत्र कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दीं और उनके साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सुना। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष श्रीमती बरखा सिंह, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल, प्रवक्ता श्री हरीश खुराना, कार्यालय मंत्री श्री हुकम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!