उड़ते हुए विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, नशे में धुत था यात्री

बीते दिन दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 308 में सवार एक 40 वर्षीय यात्री ने नशे की हालत में इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश की। जिसकी सूचना क्रू मेंबर ने तुरंत फ्लाइट के कैप्टन को दी, जिसके बाद यात्री को रोकने की काफी कोशिश की गई। जिसके बाद नशे में धुत यात्री ने हंगामा करना शुरू कर दिया, जैसी ही फ्लाइट ने लैंड किया उसके तुरंत बाद यात्री को बेंगलुरु में सीआईएसएफ (CISF) के हवाले कर दिया।

जिसके बाद यात्री का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते दिन यानी कल सुबह करीब 7 बजकर 56 मिनट पर घटित हुई। इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता का कहना है कि उड़ान के सुरक्षित संचालन में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया गया और अनियंत्रित नशे में धुत यात्री को CISF के हवाले कर दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले बदसलूकी के मामले सामने आ चुका हैं। बीते महीने 4 मार्च को ही न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक अमेरिकन यात्री ने नशे में धुत होने की वजह से पेशाब कर दी। जिसके बाद इस यात्री पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर किया। इतना ही नहीं बीते साल 6 दिसंबर को पेरिस से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में भी ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। उस दौरान एक यात्री ने शराब के नशे में महिला यात्री के कंबल पर ही पेशाब कर दिया था। जिसके बाद में पुरुष यात्री ने महिला यात्री से लिखित में माफी मांगी। जबकि पिछले साल 26 नवंबर को भी न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत एक पुरूष यात्री महिला यात्री के सामने ही पेशाब कर दिया था।

दिल्ली महिला आयोग ने 3 मार्च को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवियशन को महिलाओं के खिलाफ हो रहे दुर्व्यवहार की शिकायतों के लिए कुछ सिफारिशें भेजी थीं। जिसमें आयोग ने कहा कि वह अत्यधिक नशे में धुत लोगों को विमान में चढ़ने से रोका जाएं। इसके साथ ही फ्लाइट में परोसी जाने वाली शराब की मात्रा सीमित किया जाएं।

error: Content is protected !!