अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक, फैंस के उड़े होश

भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सोशल पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तरह खतरनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं। जी हां, यह लुक उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की सुपर हिट फिल्म ‘पुष्पाः दा राइज’ से ली है। उन्होंने अपनी फोटो के साथ अल्लू अर्जुन की भी फोटो शेयर किया है।

रविंद्र जडेजा का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर में जड़ेजा अल्लू अर्जुन की तरह बीड़ी पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म  ‘पुष्पाः दा राइज’  का एक डॉयलाॉग भी लिखा है और साथ में चेतावनी भी लिखी है। जडेजा ने फोटो शेयर करते हुए चेतावनी में लिखा कि यह केवल चित्रमय प्रतिनिधित्व के लिए है। सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह कैंसर का कारण बनता है। इसका सेवन न करें। हालांकि जडेजा का यह लुक फैंस को काफी पंसद आ रही है। लोग धड़ाधड़ कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

error: Content is protected !!