नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स स्कीम में FD से ज्यादा ब्याज: इसमें निवेश करने पर टैक्स छूट का फायदा भी मिलेगा

सरकार ने इसी महीने पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) स्कीम पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। आप टैक्स बचाने के साथ अपने निवेश पर फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो इस स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम में 7.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। हम आपको इस स्कीम के बारे बता रहे हैं।

इसमें मिल रहा ब्याज 7.7% सालाना ब्याज
इस स्कीम में फिलहाल 7.7% ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा। आप NSC में कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। NSC का लॉक इन पीरियड 5 साल का है।

इसमें मिलता है टैक्स छूट का लाभ
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में आप जो भी पैसा निवेश करते हैं इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत उस पर आप टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं। एक फाइनेंशियल ईयर में NSC में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश करके इस पर टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।

बच्चों के नाम से भी खोल सकते हैं खाता
इस स्कीम में बच्चों के नाम से भी अकाउंट खोला जा सकता है। अगर बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर माता-पिता की ओर से खाता खोला जा सकता है। 10 साल की उम्र में बच्चा अपना अकाउंट खुद संचालित कर सकता है, वहीं वयस्क होने पर उसे खाते की पूरी जिम्मेदारी मिल जाती है।

इसके अलावा एक 18 साल की उम्र का व्यक्ति खुद या माइनर व्यक्ति की ओर से NSC में निवेश कर सकता है। इस खाते को 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है।

इसमें 5 साल का रहता है लॉक इन पीरियड
अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको 5 साल का इंतजार करना होगा। इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। यानी आप अपना पैसा 5 साल से पहले नहीं निकाल सकेंगे।

error: Content is protected !!