एनबीसीसी ने वित्तीय वर्ष 2023 में एकल कर पूर्व लाभ (PBT) में 31.91% की वृद्धि दर्ज की

एनबीसीसी निदेशक मंडल ने दिनांक 29 मई, 2023 को आयोजित बैठक में 31.03.2023 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों को अनुमोदित किया।कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 1,859.56 करोड़ रुपये की तुलना में 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 2,272.43 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की। यह 22.20% की वृद्धि को दर्शाता है।कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए 5,734.20 करोड़ रुपये की तुलना में 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 6,920.57 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की। यह 20.69% की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 20.81 करोड़ रुपये की तुलना में 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 129.65 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) दर्ज किया। यह 523.02% की वृद्धि को दर्शाता है।

कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए 236.73 करोड़ रुपये की तुलना में 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 312.28 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) दर्ज किया। यह 31.91% की वृद्धि को दर्शाता है।कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 20.65 करोड़ रुपये की तुलना में 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 96.38 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) दर्ज किया। यह 366.73% की वृद्धि को दर्शाता है।कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए 182.86 करोड़ रुपये की तुलना में 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 231.13 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) दर्ज किया। यह 26.40% की वृद्धि को दर्शाता है।

error: Content is protected !!