ईएसआईसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया

ईएसआईसी मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर, 2023 को सत्यनिष्ठा की शपथ लेने के साथ शुरू हुआ। पूरे सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां जैसे निबंध लेखन प्रतियोगिता, क्विज़, पेंटिंग प्रतियोगिता और एक्सटेम्पोर का आयोजन मुख्य विषय “भ्रष्टाचार को ना कहें; ” राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें” को आत्मसात करने के लिए और भ्रष्टाचार के खतरे से लड़ने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान गतिविधियों के संचालन के अलावा, ईएसआईसी ने 16.08.2023 से 15.11.2023 तक सतर्कता जागरूकता अभियान के लिए तीन महीने का पूर्ववर्ती अभियान भी शुरू किया था।डॉ. राजेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को सतर्कता का अर्थ, भूमिका और महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सीवीसी के दिशानिर्देशों का पालन करना किसी भी संगठन के सभी व्यक्तियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संगठन के सभी लेन-देन पारदर्शी और सरल होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सतर्कता केवल नियमों और विनियमों का एक समूह नहीं है; यह एक संस्कृति है जिसको हमें अपने संगठन के भीतर विकसित करना और बनाए रखना चाहिए। यह एक ऐसे वातावरण के निर्माण की बात है, जहां प्रत्येक कर्मचारी नैतिक आचरण के लिए प्रतिबद्ध हो और भ्रष्टाचार के किसी भी रूप के प्रति सतर्क हो। श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, ईएसआईसी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि “भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता” विषय हमारे संगठन की मूल भावना और देश के लोगों की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता से मेल खाती है। भ्रष्टाचार एक बुराई है जो हमारे समाज की नींव को कमजोर करके हमारे राष्ट्र की प्रगति और विकास में बाधा डालती है। यह नागरिकों और सरकार के बीच विश्वास को खत्म करता है और इसके बहुत से दूरगामी प्रभाव होते हैं। इसलिए, भ्रष्टाचार से लड़ना और ईमानदारी व पारदर्शिता के मूल्यों को बनाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। समापन समारोह में वित्तीय आयुक्त, बीमा आयुक्त, चिकित्सा आयुक्त, ईएसआईसी मुख्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!