उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज लाल किला परिसर में भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत पर्व में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज लाल किला परिसर में भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत पर्व में प्रतिभाग किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और उनके द्वारा लिए जा रहे कदम देश को बहुत आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत पर्व के माध्यम से राजधानी दिल्ली के लोग देशभक्ति की भावना में उत्प्रोत होते हुए देश के विभिन्न राज्यों की गणतंत्र दिवस वाली झांकियां का दर्शन करेंगे और उनके अनूठे हस्त शिल्प, कला  और पर्यटक स्थलों की जानकारी प्राप्त करेंगे। निश्चित रूप से इसे नए भारत की तस्वीर बन सकेगी।

 उन्होंने विभिन्न राज्यों के थीम पवेलियन तथा  हस्त शिल्प स्टॉल का भ्रमण किया। यहां से शिल्पकारों तथा कलाकारों को प्रोत्साहन देने के  लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार की सामग्री क्रय भी की। उसके बाद उन्होंने पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बनाए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित पवेलियन का भी भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड पर्यटन के नोडल अधिकारी कमल किशोर जोशी, पर्यटन मंत्रालय के सहायक निदेशक अमित राज, दिल्ली पर्यटन के अजय, गढ़वाल मंडल विकास निगम की PRO सुनीता बिजलवान और सलीम मोहम्मद, शिव राम, चंदन राणा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!