एनबीसीसी के निवल लाभ में 93% की वृद्धि हुई

31.12.2023 को समाप्त तिमाही के परिणाम की विशेषताएं (एकल)

– कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) में 93.06% की वृद्धि

– कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) में 81.08% की वृद्धि

– टर्नओवर में 21.59% की वृद्धि

निदेशक मंडल ने मंगलवार अर्थात 13 फरवरी, 2024 को आयोजित अपनी बैठक में 31.12.2023 को समाप्त तिमाही और नौ माह के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों को अनुमोदित किया। कंपनी ने 31.12.2023 को समाप्त तिमाही और नौ माह के लिए एकल आधार पर 1914.10 करोड़ रुपये और 5006.26 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 21.59% और 11.85% की वृद्धि को दर्शाता है।

कंपनी ने 31.12.2023 को समाप्त तिमाही के लिए एकल आधार पर 125.66 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) और 93.67 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) अर्जित किया, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमश: 81.08% और 93.06% की वृद्धि को दर्शाता है।

कंपनी ने 31.12.2023 को समाप्त नौ माह के लिए एकल आधार पर 313.41 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) और 242.07 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) अर्जित किया, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमश: 71.61% और 79.63% की वृद्धि को दर्शाता है।

इस अवसर पर श्री के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी  ने कहा “एनबीसीसी अपने विकास पथ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और वित्तीय आंकड़े भी इसे दर्शाते हैं। हम विशेषकर नई दिल्ली में नौरोजी नगर, सरोजिनी नगर और नेताजी नगर में सफल परियोजनाओं के पश्चात संपूर्ण देश में पुनर्विकास परियोजनाओं की निरंतर तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही, हम मार्च, 2025 तक आम्रपाली परियोजनाओं को पूर्ण करने और घर के हजारों खरीदारों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

समेकित आधार पर, एनबीसीसी ने 31.12.2023 को समाप्त नौ माह के लिए 360.91 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) और 272.88 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) अर्जित करके 6366.99 करोड़ रुपये का टर्नओवर अर्जित किया, जिससे कर पूर्व लाभ (पी.बी.टी.) और कर पश्चात लाभ (पी.ए.टी.) के लिए क्रमशः 63.30% और 66.02% की वृद्धि दर्ज की गई।

error: Content is protected !!