आरईसी के वित्तीय वर्ष 24 की चौथी एवं 12वीं तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित

मुंबई

 आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए लेखापरीक्षित एकल एवं समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी है।

प्रचालन एवं वित्तीय प्रदर्शन के मुख्य बिंदु:

Q4 FY23 की  तुलना में Q4 FY24 (स्टैंडअलोन)

प्रचालनों से राजस्व: ₹ 10,113 करोड़ की तुलना में ₹ 12,613 करोड़, 25% की वृद्धि

 कुल आय : ₹ 10,124 करोड़ की तुलना में ₹ 12,643 करोड़, 25% की वृद्धि

 निवल ब्याज आय: ₹ 3,409 करोड़ की तुलना में ₹ 4,407 करोड़, 29% की वृद्धि

 निवल लाभ: ₹ 3,001 करोड़ की तुलना में ₹ 4,016 करोड़, 34% की वृद्धि

 कुल कम्पृहेंसिव आय: ₹ 3,645 करोड़ की तुलना में ₹ 5,183 करोड़, 42% की वृद्धि

यील्ड: 9.65% की तुलना में 10.03%, 38 बीपीएस की वृद्धि

 फंड की औसत लागत: 7.17% की तुलना में 7.14%, 3 बीपीएस की कमी

 स्प्रेड: 2.48% की तुलना में 2.89%, 41 बीपीएस की वृद्धि

 निवल इंट्रेस्ट मार्जिन: 3.29% की तुलना में 3.60%, 31 बीपीएस की वृद्धि

 नेट वर्थ पर रिटर्न: 21.34% की तुलना में 24.06%, 13% की वृद्धि

प्रचालन एवं वित्तीय प्रदर्शन के मुख्य बिंदु

12M FY23 की तुलना में 12M FY24 (स्टैंडअलोन)

कुल स्वीकृतियां: ₹ 2,68,461 करोड़ की तुलना में ₹ 3,58,816 करोड़,34% की वृद्धि, जिसमें से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र की स्वीकृतियां: ₹ 21,554 करोड़ की तुलना में ₹ 1,36,516 करोड़, 533% की वृद्धि

नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी स्वीकृतियों में निम्नलिखित क्षेत्र. सम्मिलित हैं:

सौर ऊर्जा: ₹ 9,301 करोड़ की तुलना में ₹ 20,956 करोड़

मॉड्यूल विनिर्माण: ₹ शून्य की तुलना में ₹ 21,565 करोड़

वृहद हाइड्रो: ₹ 682 करोड़ की तुलना में ₹ 32,450 करोड़

 पंप स्टोरेज: ₹ 6,075 करोड़ की तुलना में ₹ 28,304 करोड़

ग्रीन हाइड्रोजन: ₹ शून्य की तुलना में ₹ 7,997 करोड़

ई-मोबिलिटी: ₹ 2,429 करोड़ की तुलना में ₹ 7,214 करोड़

 विंड टरबाइन विनिर्माण: ₹ शून्य की तुलना में ₹ 3,195 करोड़

 पवन ऊर्जा: ₹ 2,436 करोड़ की तुलना में ₹ 3,453 करोड़

  हाइब्रिड: ₹ 220 करोड़ की तुलना में ₹ 10,098 करोड़

 अन्य: ₹ 411 करोड़ की तुलना में ₹ 1,284 करोड़

 संवितरण: ₹ 96,846 करोड़ की तुलना में ₹ 1,61,462 करोड़, 67% की वृद्धि

 प्रचालन से राजस्व: ₹ 39,208 करोड़ की तुलना में ₹ 47,146 करोड़, 20% की वृद्धि

 कुल आय : ₹ 39,253 करोड़ की तुलना में ₹ 47,214 करोड़, 20% की वृद्धि

निवल ब्याज आय: ₹ 13,714 करोड़ की तुलना में ₹ 16,167 करोड़, 18% की वृद्धि

 निवल लाभ: ₹ 11,055 करोड़ की तुलना में ₹ 14,019 करोड़, 27% की वृद्धि

कुल कम्पृहेंसिव आय: ₹ 10,084 करोड़ की तुलना में ₹ 15,063 करोड़, 49% की वृद्धि

 यील्ड: 9.73% की तुलना में 9.99%, 26 बीपीएस की वृद्धि

फंड की औसत लागत: 7.28% की तुलना में 7.13%,15 बीपीएस की कमी

स्प्रेड: 2.45% की तुलना में 2.86%, 41 बीपीएस की वृद्धि

निवल इंट्रेस्ट मार्जिन: 3.38% की तुलना में 3.57%, 19 बीपीएस की वृद्धि

नेट वर्थ पर रिटर्न: 20.35% की तुलना में 22.17%, 9% की वृद्धि

 बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) : ₹ 30,400 करोड़ की तुलना में ₹ 1,18,757 करोड़, 290% की वृद्धि

एसेट्स की गुणवत्ता में सुधार और स्ट्रेस्ड एसेट्स के प्रभावी समाधान, उधार दरों को पुनर्निधारित करने और वित्तीय लागत के प्रभावी प्रबंधन के कारण, आरईसी कर पश्चात ₹ 14,019 करोड़ के अपने अब तक के सर्वाधिक वार्षिक लाभ को दर्ज करने में सफल रही है। इसके परिणामस्वरूप, 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के लिए प्रति शेयर आय (ईपीएस) 27% बढ़कर ₹53.11 प्रति शेयर हो गई, जबकि 31 मार्च 2023 को यह ₹ 41.85 प्रति शेयर थी।

31 मार्च 2024 तक नेट वर्थ बढ़कर ₹ 68,783 करोड़ हो गई है, जिसमें साल-दर-साल 19% की वृद्धि दर्ज की गई है।

लोन बुक में निरंतर वृद्धि हो रही है, और 31 मार्च 2023 के ₹ 4.35 लाख करोड़ की तुलना में यह 17% बढ़कर ₹ 5.09 लाख करोड़ हो गई है। एसेट्स की गुणवत्ता में सुधार के एक प्रमुख संकेत को दर्शाते हुए,  निवल क्रेडिट-इंपेयर्ड एसेट्स 31 मार्च 2023 के 1.01% से घटकर 31 मार्च 2024 के अनुसार 0.86% पर है साथ ही, 31 मार्च 2024 को एनपीए एसेट्स पर प्रोविजनिंग कवरेज रेशियो 68.45% है ।भविष्य में बेहतर संवृद्धि के लिए पर्याप्त अवसर की ओर संकेत देते हुए, कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो (सीआरएआर) 31 मार्च 2024 के अनुसार 25.82% है ।

अपने शेयरधारकों को लाभ देने की परंपरा को जारी रखते हुए, कंपनी के निदेशक मंडल ने 5 रूपए प्रति इक्विटी शेयर (प्रत्येक ₹ 10/- के अंकित मूल्य पर) का अंतिम लाभांश घोषित किया है, और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल लाभांश 16 रूपए प्रति इक्विटी शेयर है।

error: Content is protected !!