आपसी एकता का प्रतीक माना जाने वाला मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन कर बिहार में मिली प्रचंड बहुमत का जश्न दिल्ली में मनाएगी जनता दल यूनाइटेड

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू को मिली प्रचंड बहुमत से एनडीए गठबंधन में काफी उत्साह देखा जा रहा है।  राजनीति में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन कर आपसी एकजुटता का परिचय देने की परंपरा काफी पहले से चलते आ रही है। इसी क्रम में जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रविवार,18 जनवरी को पारंपरिक दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ राजनैतिक एकता को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा व तमाम सांसद समेत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारीयो ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है।प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि दही-चूड़ा भोज केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और साझा मूल्यों का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और आपसी संवाद को मजबूत करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली में बिहार एवं पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देते हुए आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश इकाई ने सभी आमंत्रित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम के आयोजन में जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी।