एनबीसीसी के निगमित कार्यालय का पुनर्निर्मित स्वरूप आधुनिक कार्यस्थलोंऔर संधारणीय विकास के दृष्टिकोण को दर्शाता है

श्री संजय कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हडको और डॉ. के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापनों को श्रीमती राधा रॉय, कार्यपालक निदेशक, हडको; श्री भूषण कुमार, कार्यपालक निदेशक (व्यापार प्रसार), हडको और श्री प्रदीप शर्मा, कार्यपालक निदेशक (व्यापार प्रसार), एनबीसीसी द्वारा निष्पादित किया गया। इस अवसर पर दोनों संगठनों के प्रकार्यात्मक निदेशकगण और वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

पारस्परिक रूप से सहमत निबंधन और शर्तों पर एनबीसीसी के स्व-संधारणीय मॉडल की चल रही और आगामी परियोजनाओं के लिए ब्लॉक नंबर 25, अगस्त क्रांति भवन, भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली में लीजहोल्ड प्लॉट के पुनर्विकास और हडको द्वारा धन उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इससे एनबीसीसी की स्व-संधारणीय मॉडल पर पुनर्विकास परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि निधि उचित निबंधन और शर्तों पर प्राप्त की जाएगी। इससे न केवल परियोजनाओं को आरंभ करने में तेजी आएगी, बल्कि मूल्यवान सेवार्थियों के लिए प्रॉफिट मार्जिन) में भी वृद्धि होगी।उम्मीद है कि इस साझेदारी से परियोजना निष्पादन में तेजी आएगी, परिसंपत्ति मूल्य संवर्धित होगा और शहरी अवसंरचना के विकास में योगदान मिलेगा।