नवरात्रि में इन चीजों का करें दान, आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी

Chaitra Navratri 2023:   चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रों में कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन में खुशहाली, धन में वृद्धि, संतान सुख और नौकरी व्यापार में उन्नति मिलती है।

लाल चूड़ियों का दान-

नवरात्रों के ये 9 दिन बहुत ही शुभ और शक्तिशाली माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों सुहाग की सामग्री में से लाल चूड़ियों का दान करने से मां दुर्गा अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु का वरदान देती हैं। इसलिए आप नवरात्रों में सुहागिनों को लाल चूड़ियों का दान करें और कन्या पूजन में कन्याओं को भी लाल चूड़ियां पहनाएं।

केलो का दान-

नवरात्रि के 9 दिनों में केले का दान बहुत ही फलदायी माना जाता है। केले का दान करने से घर में बरकत होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन आपको दान केवल जरूरतमंद लोगों को ही करना चाहिए।

वस्त्र का दान-

नवरात्रि में आपको जरूरतमंद लोगों को और गरीब बच्चों को वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से दुख दरिद्रता का नाश होता है इसके साथ ही आपको कई रोगों से मुक्ति मिलती है। लेकिन आप को नए वस्त्रों का ही दान करना है फटे पुराने कपड़ों का दान ना करें।

किताबों का दान-

चैत्र नवरात्रि में किताबों का दान करना बेहद मंगलकारी माना जाता है। जो लोग किसी असहाय व्यक्ति या बच्चे की शिक्षा क्षेत्र में मदद करते हैं, तो उस व्यक्ति के जीवन में कभी दुख के बादल नहीं आते और उसका जीवन खुशहाली से परिपूर्ण होता है।

इलायची का दान-

कई बार व्यक्ति के कठोर परिश्रम करने के बाद भी उसे नौकरी क्षेत्र में उन्नति नहीं मिलती‌। ऐसे में आपको चैत्र नवरात्रि में शुक्रवार के दिन चार इलायची को हरे रंग के एक कपड़े में बांधकर अपने तकिए के नीचे रख कर सो जाएं और सुबह उठकर उस इलायची का किसी व्यक्ति को दान कर दें। ऐसे कहा जाता है कि इससे आपको आपकी नौकरी में अच्छे अवसर मिलते हैं और प्रमोशन भी हो सकता है।

error: Content is protected !!