कब जारी होगा UGC NET का Result? यहां पाएं पूरी जानकारी

जिन अभ्यार्थियों ने UGC NET की दिसंबर में परीक्षा दी थी, उनका इंतजार अब खत्म होने वाला हैं, क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) UGC NET परीक्षा का परिणाम आज यानी 13 अप्रैल को घोषित करेगी। परिणाम के जारी होने के बाद अभ्यार्थी परिणाम को UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या NTA की आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर भी देख सकते है।

8 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा-

UGC NET की परीक्षा बीते साल दिसंबर 2022 देश भर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन करने के लिए लगभग 650 से अधिक केंद्र बनाए गए थे, इसके साथ ही यह परीक्षा 16 दिनों में 32 शिफ्टों के साथ 83 विषयों के लिए 5 चरणों में आयोजित की गई थी। इस बार की UGC NET परीक्षा में 8.34 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी शामिल हुए थे, UGC NET परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी 2023 से लेकर 16 मार्च 2023 तक हुआ था। इसके बाद परीक्षा की Provisional answer key जारी की गई, जिसके बाद अभ्यार्थियों को Provisional answer key पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 25 मार्च तक का समय दिया गया।

UGC चैयरमैन ने किया ट्वीट-

UGC के अध्यक्ष ने UGC NET की परीक्षा के परिणाम को घोषित करने को लेकर ट्वीटर पर ट्वीट किया है। UGC चेयरमैन ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा, कि NTA कल यानी 13 अप्रैल को UGC NET परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं।

 

ऐसे देखें परिणाम-

1.UGC NET का रिजल्ट देखेने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2.वेबसाइट पर जाने के बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर ओपन पेज में अभ्यर्थी को अपना एप्लिकेशन नंबर लिख कर लॉगिन करना होगा।

3.ऐसा करने के तुरंत बाद ही अभ्यर्थी का परिणाम कंप्यूटर स्‍क्रीन पर आ जाएगा।

4.जिसके बाद अभ्यर्थी अपने परिणाम पेज को डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा सकते हैं।

error: Content is protected !!