जानिए हिंदू धर्म में तुलसी का क्या महत्व है

Vastu Tips For Tulsi:  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में  तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर से हर विपत्ति को दूर रखता है और घर में रहने वाले लोगों की भी रक्षा करता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। हिंदू धर्म में तुलसी को माता के रूप में पूजा जाता है हर घर में तुलसी का पौधा होना बेहद जरूरी होता है। लोग तुलसी की सेवा भी बहुत करते हैं और तुलसी हमें कई रोगों से मुक्त भी करती है। चलिए आज हम आपको तुलसी के बारे में बताते हैं कि तुलसी को किस स्थान पर लगाना चाहिए और उसकी किस तरह से सेवा करनी चाहिए।

तुलसी लगाने का सही स्थान-

इस बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे कि तुलसी के पौधे को बेहद सावधानी से लगाया जाना चाहिए। तुलसी का सूखना या क्षतिग्रस्त होना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर के उत्तर पूर्वी दिशा में रखें। क्योंकि यह दिशा पानी की होती है जिससे कि आपके घर की तुलसी कभी नहीं सूखती और वह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है।

तुलसी के लाभ-

तुलसी के पौधे के कई लाभ होते हैं इसी कारण से यह आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी कैंसर, हृदय रोग, त्वचा, धूम्रपान छोड़ने जैसी विभिन्न बीमारियों को दूर करने में मदद करती है और यह श्वसन संबंधी विभिन्न समस्याओं को भी ठीक करती है।

तुलसी का धार्मिक महत्व-

तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व होता है तथा हिंदू परिवार की महिलाएं इस तुलसी का महत्व समझती हैं। तुलसी के पौधे को घर के आंगन में बेदी पर लगाना चाहिए। बता दें कि भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे की सबसे अधिक पूजा की जाती है आप जिस भी घर में जाएंगे वहां आपको तुलसी का पौधा जरूर दिखेगा। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा के प्रसाद में तुलसी के पत्तों का होना बहुत ही आवश्यक माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि जब तक प्रसाद में तुलसी के पत्ते ना पड़ जाए तब तक प्रसाद अधूरा है।

error: Content is protected !!