केजरीवाल के 45 करोड़ के राज महल बंगला घोटाले में 1 करोड़ की कंसल्टेंट फीस अपने आप में बड़ा घोटाला है और यही केजरीवाल को जेल लेकर जायेगा, आखिर कौन कंसल्टेंट था जिसे 1 करोड़ फीस दी गई : वीरेन्द्र सचदेवा

प्रशासनिक नियम अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने बंगले की साज सज्जा सौन्दर्यीकरण पर केवल 15 लाख खर्च करने का अधिकार है पर अरविंद केजरीवाल ने सभी नियमों को ताक पर रख 45 करोड़ रूपए उड़ा दिये, केजरीवाल इस्तीफा दें – रामवीर सिंह विधूड़ी

नई दिल्ली।  दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के रूपये 45 करोड़ के राज महल बंगला सौन्दर्यीकरण घोटाले के विरुद्ध प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा द्वारा घोषित धरना प्रारम्भ किया। प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा के संयोजित धरने में आज सांसद डा. हर्षवर्धन के नेतृत्व में चांदनी चैक एवं केशवपुरम जिलों के कार्यकर्ता सम्मलित हुऐ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह विधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गोयल आदि ने सम्बोधित किया। धरने में सम्मलित पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं में प्रमुख थे श्री अशोक गोयल, श्री राजन तिवारी, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री शुभेन्दु अवस्थी, सरदार कुलदीप सिंह, श्री राजकुमार भाटिया, श्री खेमचंद शर्मा, श्री अजय भारद्वाज, श्री मंजीत सिंह, श्री प्रवीण जैन, श्री धर्मवीर शर्मा, श्री सुमन कुमार गुप्ता, निगम पार्षद श्रीमति रेखा गुप्ता, श्री योगेश वर्मा, श्री कमल बागड़ी, श्री मनोज जिंदल, श्रीमति पूनम भारद्वाज, श्रीमति शिखा भारद्वाज, श्रीमति मीनू गोयल, श्रीमति शिखा बीमाड़, श्रीमति सुमन शर्मा, श्री रवि हंस आदि।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अपने संदेश में श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की अरविंद केजरीवाल सरकार अब घोटालों व भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी है और जिस तरह मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन घोटालों में जेल मे हैं उसी तरह खुद केजरीवाल भी शीघ्र जेल में होंगे। केजरीवाल के 45 करोड़ के राज महल बंगला घोटाले में 1 करोड़ की कंसल्टेंट फीस अपने आप में बड़ा घोटाला है और यही केजरीवाल को जेल लेकर जायेगा, आखिर कौन कंसल्टेंट था जिसे 1 करोड़ फीस दी गई यह केजरीवाल को बताना होगा।

श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने धरने को सम्बोधित करते हुऐ कहा की अरविंद केजरीवाल दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की अवेहलना करने में माहिर मुख्यमंत्री है। प्रशासनिक नियम अनुसार दिल्ली के मुख्य मंत्री को अपने बंगले की साज सज्जा सौन्दर्यीकरण पर केवल 15 लाख खर्च करने का अधिकार है पर अरविंद केजरीवाल ने सभी नियमों को ताक पर रख 45 करोड़ रूपए उड़ा दिये, केजरीवाल इस पर जनता को जवाबदेह हैं, जनता उनका इस्तीफा चाहती है। श्री बिधूड़ी ने कहा 1993 से अब तक दिल्ली में 5 मुख्य मंत्री रहे उनमे से 4 साधारण नियमानुसार मिले एक सिंगल बंगले में रहे पर यह अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होने अपने बंगले में अगल बगल के दो बंगले एवं फ्लैट्स कॉम्प्लेक्स मिला लिये है और आज वह लगभग 5 एकड़ के राजमहल में रहते हैं।

चांदनी चैक से सांसद डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा की आज ना सिर्फ दिल्ली की जनता बल्कि अन्ना हजारे भी अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ ही उनके राज महल के निर्माण को देख शर्मसार हैं। केजरीवाल जब सरकार में आये तो वह सादगी की कसम खाते थे छोटे बंगले में रहकर वी.आई.पी. कल्चर समाप्त करने की बात करते थे पर आज वह भव्य राज महल में रहते हैं, 20 गाड़ी के काफिले में चलने वाले वी.आई.पी. बन चुके हैं। आज दिल्ली एवं देश भर के लोग केजरीवाल का महल देखना चाहते हैं पर कभी आर.टी.आई. एवं पारदर्शिता की बात करने वाले केजरीवाल किसी को अपना महल दिखाने को तैयार नही हैं।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा भाजपा कार्यकर्ता लगातार गत एक साल से सड़कों पर संघर्ष कर केजरीवाल सरकार के हवाला, शराब, स्कूलरूम, जासूसी, बिजली सब्सिडी आदि घोटालों की पोल खोल रहे है और अब भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न घोटालों के साथ ही अरविंद केजरीवाल के राज महल घोटाले की पोल खोलने के बाद से उनका चेहरा बेनकाब हो गया है अब वह आम आदमी नही अय्याश आदमी बन गये हैं

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गोयल ने कहा की अरविंद केजरीवाल ने अपने बंगले पर जनता के 45 करोड़ रुपए उड़ा डाले एवं आज वह और उनके मंत्री जवाबदेही से बच रहे हैं। खेदजनक है की जब पत्रकार किसी सार्वजनिक स्थल पर मिलने पर केजरीवाल या उनके किसी मंत्री से बंगले के लियें जनधन की लूट पर सवाल पूछते हैं तो उनके समर्थक पत्रकारों पर हमला कर देते हैं।