
इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर प्रसिद्ध युवा उद्यमी एवं समाजसेविका राधिका चीमा को भी बिग एफएम द्वारा ‘बिग इम्पैक्ट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। बिग एफएम द्वारा दिए गए सम्मान के लिए राधिका चीमा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।
आईकेजे केयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन राधिका चीमा जानी-मानी युवा उद्यमी हैं और आईकेजे केयर नामक एनजीओ की चेयरपर्सन भी हैं। वह सदैव सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इनकी रूचि और कौशल को देख इन्हें स्वच्छ भारत अभियान (अंबाला) का ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया। वे जिला युवा विकास संगठन (महिला ईकाई) की अध्यक्ष भी हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (आईएचआरओ) के हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। जिसके अंर्तगत उन्होंने लड़कियों और महिलाओं के कौशल को भी बढ़ावा दिया है। पर्यावरण सरंक्षण में भी अपना अहम योगदान देते हुए सघन वृक्षारोपण, पौधों का वितरण एवं पॉलीथिन मुक्त अंबाला मुहीम भी चलाई। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन, दवाएं, मास्क और अन्य आवश्यक चीजें वितरित करने के लिए संस्था ने प्रसाशन के सहयोग के साथ-साथ अन्य संस्थाओं को आर्थिक सहयोग किया। राधिका चीमा को महिला सशक्तीकरण के अग्रणी मिसाल के रूप में माना जाता है। बहुत ही प्रतिष्ठित हस्तियों ने इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की है। इसके अतिरिक्त इन्हें विभिन्न समारोहों में विशेष तौर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।
माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य के उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए बिग एफएम की सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रदेश के काफी लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री सहित विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर अपना और क्षेत्र का नाम चमकाया है। मीडिया सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और बिग एफएम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और बिग एफएम से अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे कहा कि हरित पहल हासिल करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए सरकार सक्रिय रूप से ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है और अगले तीन वर्षों में एचआरटीसी बेड़े को ई-बसों में बदलने पर विचार कर रही है। पर्यटन क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा को राज्य की ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में बढ़ावा देने के अलावा पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसकी सभी ने खूब सराहना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा और सुदर्शन बब्लू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।